{"_id":"696bfa190e083cdd100b719f","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-muffler-lucknow-news-c-13-knp1002-1563938-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने मफलर से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने मफलर से फंदा लगाकर दी जान
Sun, 18 Jan 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजापुर में दुर्गेश राजपूत (21) का शव शनिवार को उसके घर में मफलर के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार, दुर्गेश मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात घर लौटने के बाद वह छोटे भाई शिवम के साथ सो गया था। सुबह छोटे भाई अरुण ने उसे आंगन में जाल के कुंडे के सहारे मफलर से लटका देखा। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दुर्गेश के छोटे भाई शिवम ने बताया कि घर में दुर्गेश ही मजदूरी करके पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। पिता सत्यनारायण अपने शरीर से असमर्थ हैं। मां गुड़िया व एक बहन मानसिक रूप से बीमार रहती हैं। वह काफी दिनों से तनाव में रह रहा था और शराब पीने की लत लग गई थी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने आर्थिक सहयोग कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।