{"_id":"6750ae3c8c8626a91c0edff4","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-after-returning-from-the-police-station-lucknow-news-c-13-1-lko1028-980329-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थाने से लौटकर युवक ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थाने से लौटकर युवक ने लगा लिया फंदा
Thu, 05 Dec 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस थाने से लौटकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि चोरी का मोबाइल खरीदने के मामले में पुलिस ने दो दिनों तक युवक को थाने में बैठाकर पूछताछ की थी।
ठाकुरगंज के हरी नगर निवासी रंजीत कनौजिया (22) मजदूरी करते थे। उनके भाई बलजीत ने बताया कि शुक्रवार को रंजीत निकले थे और रविवार को लौटे तो कुछ परेशान दिख रहे थे। सोमवार को मां सोनेश्वरी के पूछने पर बताया कि किसी साथी से मोबाइल खरीदा था। सिम लगाने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया था और दो दिन थाने में रखकर पूछताछ की। इसके बाद रंजीत घर से नहीं निकले।
मंगलवार रात भाई बलजीत वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। सोनेश्वरी देवी खाना बना रही थीं। इस बीच रंजीत ने आंगन में लगे जाल व चादर के सहारे फंदा लगा लिया। बलजीत ने जांच की मांग की है। उनका कहना था कि उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि किस थाने की पुलिस ने भाई को हिरासत में लिया था और पूरा मामला क्या था। रंजीत तीन भाइयों में छोटे थे। बड़ा भाई संजीव दिल्ली में नौकरी करता है।