फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The weight remained even after taking oath: even after three days, the division of ministers' departments stuck

यूपी : शपथ ग्रहण के बाद भी जोह रहे बाट, तीन दिन हुए पर नहीं हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

Mon, 28 Mar 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Mar 2022 12:13 AM IST
सार

राजनीतिक हल्कों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, पूर्व एडीजी असीम अरुण को किस विभाग की कमान मिलेगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
The weight remained even after taking oath: even after three days, the division of ministers' departments stuck
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी मंत्रिमंडल के गठन के तीन दिन बाद भी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। विभागों के बंटवारे को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है। सोमवार या मंगलवार तक विभागों का बंटवारा होने की संभावना है। नए मंत्री नवरात्रि में मंत्रालय का कामकाज संभाल सकते हैं। नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


53 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शपथ ली थी। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के 15 दिन बाद शपथ ग्रहण होने से माना जा रहा था कि विभागों का बंटवारा भी उसी दिन हो जाएगा। मगर तीन दिन बाद भी इस पर फैसला न होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। योगी सरकार 2.0 में दो उप मुख्यमंत्री सहित 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं। जानकारों का मानना है कि गृह, वित्त, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जलशक्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ, चिकित्सा शिक्षा, औद्योगिक विकास और शिक्षा जैसे बड़े महकमों को लेकर खींचतान है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कुछ वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महत्वपूर्ण विभाग चाहते हैं। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जनता के बीच सरकार की छवि, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, जनता और कार्यकर्ताओं की सुनवाई के लिए मंत्रियों को उनकी क्षमता को ध्यान में रखकर विभागों का बंटवारा किए जाने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केशव, ब्रजेश, स्वतंत्र देव, अरविंद और असीम के महकमे पर नजर
राजनीतिक हल्कों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, पूर्व एडीजी असीम अरुण को किस विभाग की कमान मिलेगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इनमें भी पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, जल शक्ति, नगर विकास जैसे बड़े विभागों को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed