फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The villagers garlanded the cattle thieves and paraded them through the village.

Lucknow News: मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The villagers garlanded the cattle thieves and paraded them through the village.
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के भूपखेड़ा मजरे कुर्री गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक किसान की भैंस को चोरी कर लिया। मंगलवार को चोर जब भैंस को बेचने भंवरेश्वर मंदिर मेले में गए तो वहां पर उनकी पहचान गांव के ही रहने वाले रामकेवल और बबलू के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे किसान ने अपनी भैंस को ले लिया और चोरों को पकड़कर गांव ले आया। इस दौरान लोगों ने जूते की माला पहनाकर चोरों को पूरे गांव में घुमाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और चोरों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

भूपखेड़ा मजरे कुर्री गांव निवासी रामकिशोर शर्मा की रात में भैंस चोरी हो गई। भैंस चोरी होने के बाद राम किशोर उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भंवरेश्वर मंदिर में मेले में उनकी भैंस को दो लोग बेचने के लिए आए हैं। मौके पर पहुंचकर किसान ने अपनी भैंस को पहचान लिया। यह देख दोनों चोर मौके से भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और फिर वापस गांव ले आए। वहां पर उन्हें जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए दोनों उसी गांव के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि भैंस चोरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चोरों को जूता पहनाकर गांव में घुमाने वालों को चिन्हित कराया जा रहा है। उन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी को इस तरह जूते पहनाकर गांव मेंं घुमाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed