फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The vertical system of UPPCL should be abolished: Kaushal Kishore

यूपीपीसीएल की वर्टिकल व्यवस्था समाप्त की जाए : कौशल किशोर

Sun, 05 Apr 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The vertical system of UPPCL should be abolished: Kaushal Kishore
कौशल किशोर का फेसबुक पोस्ट।
दुबग्गा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता कौशल किशोर ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की वर्टिकल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे जनहित में तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि इस व्यवस्था से विद्युतकर्मी, इंजीनियर और उपभोक्ता सभी परेशान हो रहे हैं। विभाग का आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से लागू की गई यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर विद्युत सेवाओं को प्रभावित कर रही है। इससे कर्मचारियों के कार्य में दिक्कतें बढ़ी हैं और उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। बताया गया कि यूपीपीसीएल ने कर्मचारियों के बेहतर उपयोग और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए वर्टिकल व्यवस्था लागू की थी, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यों का पुनर्गठन किया गया। हालांकि, फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों और इंजीनियरों को इससे दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed