{"_id":"6776a8141791f6f6200334aa","slug":"the-sun-shone-during-the-day-and-there-was-relief-from-the-cold-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108652-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन में खिली धूप तो ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन में खिली धूप तो ठंड से मिली राहत
Thu, 02 Jan 2025 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में लगातार तीसरे दिन भी ठंड का सितम जारी है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं शाम ढलते ही गलन बढ़ गई।
बर्फीली पछुआ हवाओं से जिले में शीतलहर का कहर जारी है। मंगलवार से आसमान में छाई बदली से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक बदली छाई रही। इससे लोग घरों में ही दुबके रहे जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव सेंकते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से बाजार में भी रौनक दिखा। वहीं शाम ढलने के बाद एक बार फिर गलन का प्रकोप बढ़ गया। ठंड के कारण लोगों को यात्रा करने में समस्या का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -
ठंड में अवकाश की मांग
श्रावस्ती। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई ने डीएम को पत्र भेजकर शीतलहर में अवकाश की मांग की है। जिलाध्यक्ष माया जायसवाल ने पत्र में कहा कि ठंड में अवकाश न मिलने से छोटे-छोटे बच्चों को ठिठुरते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचना पड़ता है। जिससे उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ई रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के तीन घायल
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम जयचन्दपुर कटघरा पेट्रोल पंप के निकट बृहस्पतिवार ई रिक्शा पलटने से दो बच्चे व एक वृद्ध घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है।
बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम पकड़ी शिवदहा निवासी बाबूराम (60) अपने पौत्र मुकेश (4) व पौत्री सुमन (8) के साथ सेमगढा चौराहे आया था। जहां से वह ई रिक्शा से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही ई रिक्शा इकौना थाना क्षेत्र के जयचन्दपुर कटघरा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, तभी अनियंत्रित हो पलट गया। घटना में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इकौना सीएचसी लाया गया। जहां हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। (संवाद)