{"_id":"699cc0d22da9f16338004cd1","slug":"the-special-train-arrived-six-hours-late-lucknow-news-c-13-knp1002-1619608-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह घंटे की देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह घंटे की देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड की ट्रेनें सोमवार को देरी का शिकार हुईं। पटरियों की मरम्मत के कारण इन्हें बदले रूट से चलाया गया। ट्रेन 01079 स्पेशल मुंबई से 6:17 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। गोरखपुर तक पहुंचने में यह 8:30 घंटे लेट हो गई। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन 01080 सवा पांच घंटे की देरी से चली। 15078 गोमतीनगर-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 10:36 बजे रवाना हुई। इसे गोंडा से गोरखपुर के बीच डायवर्ट कर दिया गया था। गोरखपुर पहुंचने तक ट्रेन पांच घंटे लेट हो गई।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गोंडा-बस्ती-गोरखपुर रेलखंड पर परटियों की मरम्मत के चलते ट्रेन डायवर्ट की गई। ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल को कानपुर से लखनऊ पहुंचने में 4:26 घंटे लग गए। ट्रेन कानपुर से सुबह 9:36 बजे चलकर दोपहर 2:02 बजे लखनऊ पहुंच सकी।
अरुणाचल एक्सप्रेस का इंजन फेल
नाहरलागुन से लखनऊ आ रही ट्रेन 22411 अरुणाचल एक्सप्रेस का इंजन करनैलगंज स्टेशन के पास फेल हो गया। इस कारण ट्रेन तीन घंटे तक खड़ी रही। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। यह सुबह चार के बजाय 7:25 बजे लखनऊ पहुंची।