फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The son who came under suspicion is away from the police's reach

Lucknow News: शक के घेरे में आया बेटा पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 05 Oct 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The son who came under suspicion is away from the police's reach
रेनू की फाइल फोटो।
लखनऊ। पीजीआई के बाबूखेड़ा यादव इलाका निवासी रेनू यादव (45) की हत्या के मामले में लापता बेटे निखिल पर वारदात में शामिल होने का शक गहराता जा रहा है। वारदात के बाद से निखिल बाइक लेकर चुपचाप निकला और अब तक वापस नहीं लौटा। पुलिस भी उसे तलाशने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि छानबीन में रेनू के मंझले बेटे निखिल की भूमिका संदिग्ध मिली है। अब तक 500 के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। निखिल बैग लेकर घर से निकलकर बाइक से चारबाग तक जाता दिखा है। मोबाइल की मदद से उसकी सही लोकेशन ट्रेस की जा रही है। निखिल का मोबाइल हत्या के बाद से ही बंद है। रेनू की हत्या के बाद निखिल ने अपने दोस्त को फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस का दावा है कि जांच में अपहरण की बात गलत मिली है।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि रेनू के पति डेयरी संचालक रमेश ने लूट का आरोप लगाया है। जांच में लूटपाट का भी कोई सबूत नहीं मिला है। आशंका है कि निखिल ही घर से जेवर व रुपये लेकर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन गेम खेलता था निखिल

पुलिस को जांच में पता चला है कि निखिल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हार गया था। उसने गेम खेलने के लिए कई एप से रुपये लोन पर ले रखे थे। उस पर काफी उधारी हो गई थी। उसे रुपयों की जरूरत थी। पुलिस टीम को निखिल की बाइक चारबाग में एक स्टैंड पर खड़ी मिली। निखिल के मोबाइल की कॉल डिटेल्स के आधार पर कई संदिग्धों को उठाया है। उनसे भी पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने रेनू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में रेनू की मौत का कारण हेड इंजरी आया है। उनके सिर पर तीन से चार प्रहार भारी वस्तु के मिले हैं। प्रहार से सिर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed