फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The skeleton of a furniture artisan missing for ten days was found in Kukrail.

Lucknow News: दस दिन से लापता फर्नीचर कारीगर का कंकाल कुकरैल में मिला

Tue, 24 Sep 2024 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
The skeleton of a furniture artisan missing for ten days was found in Kukrail.
लखनऊ। कुकरैल में सोमवार को फर्नीचर कारीगर का कंकाल पड़ा मिला। पुलिस को जांच के दौरान आधार और मतदाता कार्ड व दो फोटो बरामद हुईं। इसके जरिये मृतक की शिनाख्त हुई। फर्नीचर कारीगर के भाई ने दो दोस्तों पर लेनदेन के विवाद में हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने का आरोप लगाया। मृतक का डीएनए और हड्डियां सुरक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

हसनगंज के डालीगंज निवासी शेर खान (32) फर्नीचर कारीगर थे। उनके बड़े भाई एजाज के मुताबिक 14 सितंबर की सुबह करीब दस बजे काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर दो बजे उन्हें दो दोस्तों के साथ देखा गया था। वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। कुछ पता न चलने पर 16 सितंबर को एजाज ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम चार बजे इंदिरानगर के कुकरैल जंगल में लोगों को कंकाल पड़ा मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पैर में पड़ी रॉड से भाई ने की शिनाख्त
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को कंकाल के पास दो फोटो, आधार और वोटर आईडी कार्ड मिले। सूचना पर पहुंचे एजाज ने कंकाल के पैर में पड़ी रॉड के जरिये शिनाख्त अपने भाई शेर खान के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोस्तों से की थी पूछताछ
एजाज ने बताया कि शेर खान का उनके दोस्तों से लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस कारण उनकी हत्या कर शव जंगल में फेंका दिया। मामले में हसनगंज पुलिस ने भाई के दोस्तों से पूछताछ भी की थी। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed