फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The service of doctors is invaluable to society

Lucknow News: डॉक्टरों की सेवा समाज के लिए अनमोल

Sun, 25 Oct 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The service of doctors is invaluable to society
आईएमए के वा​र्षिक समारोह का शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य।
लखनऊ। डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ मुश्किल समय में उन्हें और उनके परिवारों को उम्मीद भी देते हैं। उनकी सेवा और समर्पण समाज के लिए अनमोल है। डॉक्टरों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनमोल है। दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे चिकित्सक स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन में आयोजित वार्षिक समारोह में कही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि चिकित्सा सेवा में जाति और धर्म का कोई स्थान नहीं है। आईएमए की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संगठन ने चिकित्सा शिक्षा, कार्यशालाओं, ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों, कैंसर जागरूकता, सीपीआर प्रशिक्षण और रक्तदान के जरिये जनस्वास्थ्य को बढ़ावा दिया। डॉक्टरों के लिए खेलकूद और जिम्नेजियम की सुविधा भी शुरू की गई।
विज्ञापन

समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए करीब 90 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में करीब 250 डॉक्टरों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। अंत में गीत-संगीत, नृत्य और डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉक्टर हुए सम्मानित
डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. सीमा मेहरोत्रा, डॉ. शिप्रा नाथ, डॉ. सुधा सिंह और डॉ. वंदना सोलंकी समेत अन्य डाॅक्टरों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed