फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Senior State Womens Cricket camp begins in the city today.

Lucknow News: शहर में आज से लगेगा सीनियर स्टेट महिला क्रिकेट का कैंप

Sun, 23 Aug 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The Senior State Womens Cricket camp begins in the city today.
लखनऊ। शहर के सेज क्रिकेट ग्राउंड में प्रदेश की 36 चुनिंदा महिला क्रिकेटर जुटंेगी। मौका होगा सीनियर महिला क्रिकेट फिटनेस ट्रेनिंग कैंप का, जिसका आयोजन 23 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में होने वाले नौ दिवसीय कैंप में लखनऊ की 11 महिला क्रिकेटरों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों में आरजू सिंह, अंशू तिवारी, अरोमा त्यागी, आयुषी श्रीवास्तव, चांदनी शर्मा, काजल टम्टा, संध्या क्षेत्री, संध्या यादव, शशि बालन, शिल्पी यादव और सोनाली सिंह का चयन किया गया है। कैंप का संचालन कोच भावना तोमर के निर्देशन में होगा, जबकि सुचि कौशिक (ट्रेनर), लक्ष्मी (फिजियोथेरेपिस्ट) खिलाड़ियों की फिटनेस पर काम करेंगी। वीडियो एनालिस्ट की जिम्मेदारी सौम्या सिंह के कंधों पर होगी।
विज्ञापन

लखनऊ महिला क्रिकेट एसोसिएशन (सीएएल) की महिला विंग की अध्यक्ष और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रियंका शैली ने बताया कि महिला क्रिकेटरों में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। इससे खिलाड़ी अगले सत्र के लिए खुद को फिट रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में लखनऊ की 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो यहां के महिला क्रिकेट के बढ़ावा को दर्शाता है। उम्मीद है कि आने वाले सत्र में यूपी के सभी आयुवर्गों की महिला टीम में लखनऊ की खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed