फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the roads of lucknow heritage zone will be of granite

अब डामर महीं ग्रेनाइट से बनेंगी यूपी की इस शहर की सड़कें!

Wed, 02 Sep 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
the roads of lucknow heritage zone will be of granite

हुसैनाबाद हेरिटेज जोन के रुके काम जल्द ही शुरू होंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को ओर से पूर्व में शासन को भेजा गया 220 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अनुमोदन की कगार पर है।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन में सोमवार को हुई बैठक में पुराने हुए कामों को नए कामों के साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि पुराने कामों को किसी भी हाल में ध्वस्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा हेरिटेज जोन की सड़क को ग्रेनाइट से बनाया जाएगा। राजधानी में ये अपने आप में पहला प्रयोग होगा। एलडीए की ओर से जानकारी दी गई है कि यहां पीडब्ल्यूडी सड़क बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर वाहन बहुत तेज से गति से नहीं दौड़ाए जा सकेंगे। इससे ये सड़क खूबसूरत तो लगेगी ही साथ ही यहां पुरातात्विक महत्व की इमारतों पर कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

पुराना शहर भी निखरेगा

the roads of lucknow heritage zone will be of granite

हेरिटेज जोन के साथ एलडीए पुराने शहर को भी संवारने की योजना बना रहा है। इसके तहत चौक, अकबरी गेट, ठाकुरगंज क्षेत्र की बेहतरी का भी काम होगा। दरअसल हेरिटेज जोन के साथ आने वाले समय में पर्यटक आसपास के इलाकों में भी जाएंगे।

इसलिए यहां भी सुंदरीकरण की आवश्यकता है। इसको लेकर एलडीए ने एक आर्किटेक्ट कंसलटेंट नियुक्त किया है। बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े के बीच पिछले करीब एक साल से सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है।

इसमें तारों को भूमिगत करने, सड़क को चौड़ा करने, घंटाघर, पिक्चर गैलरी का विकास, शाही तालाब का जीर्णोद्धार, सतखंडा और सतखंडा पार्क की बेहतरी की परियोजना शामिल है।

फिलहाल जितनी भी एजेंसियां इस परियोजना में जुड़ी हुई हैं, वे अपने-अपने आर्किटेक्ट लगवा कर काम करवा रहे थे। हेरिटेज होने के लिए पहले बजट 65 करोड़ रुपये था। इसे बढ़ाकर करीब 220 करोड़ रुपये करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed