फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The road constructed during the inauguration of the National Inspiration Site will be inspected

Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के दौरान बनी सड़क की होगी जांच

Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The road constructed during the inauguration of the National Inspiration Site will be inspected
लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को हुआ था। इसकी तैयारियों के बीच दुबग्गा से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। इस पर अब संयुक्त समिति इसकी जांच करेगी। एलडीए सचिव ने इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र को पत्र भी भेज दिया है।
विज्ञापन

बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के अवसर पर प्रदेशभर से लोग आए थे। इसे देखते हुए दुबग्गा से आउटर रिंग रोड तक की सड़क को नौ करोड़ रुपये खर्च कर चौड़ा किया गया था। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के स्वामित्तव में आती है। सड़क बनने के बाद विभाग ने आरोप लगाया है कि यह मानक के तहत नहीं बनाई गई है। कहा जा रहा है कि सड़क के दोनों ओर ढाई से तीन मीटर तक चौड़ीकरण किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य की मोटाई और गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं है। इसकी जांच की मांग की गई थी। जांच के लिए एलडीए के अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed