फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The protest rally caused traffic jams and inconvenienced pedestrians.

Lucknow News: आक्रोश रैली के कारण लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

Wed, 22 Apr 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The protest rally caused traffic jams and inconvenienced pedestrians.
रैली के कारण लगा जाम।
लखनऊ। भाजपा की आक्रोश रैली के कारण मंगलवार सुबह हजरतगंज व आसपास के इलाके में जाम लग गया। पुलिस ने डायवर्जन किया था, फिर दफ्तर के लिए निकले लोग जाम में फंस गए और परेशान नजर आए। रैली के समापन के बाद भी पार्क रोड पर काफी देर तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

जाम का असर कैंट, निशातगंज, डालीगंज, गोमतीनगर और चारबाग इलाके में भी दिखा। वाहनों के दबाव से कैसरबाग में भी ट्रैफिक थम गई। लोहिया पथ पर भी वाहनों की लंबी कतार रही। कैंट इलाके में काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका। रैली मुख्यमंत्री आवास से निकलकर विधान भवन पहुंची थी। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तेज धूप के बीच फंसे रहे लोग
तेज धूप के बीच जाम में फंसे लोग काफी परेशान दिखे। सबसे ज्यादा समस्या हजरतगंज इलाके में देखने को मिली। डायवर्जन जारी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा।

रैली के कारण लगा जाम।

रैली के कारण लगा जाम।

रैली के कारण लगा जाम।

रैली के कारण लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed