फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The procession started with pomp and show

Lucknow News: धूमधाम के साथ निकली शोभायात्रा

Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The procession started with pomp and show
लालगंज-सतांव-डीह (रायबरेली)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार को धूमधाम के साथ शोभा यात्राएं निकाली गई। यात्रा के साथ चल रही झांकियों ने सबका मनमोह लिया। इस दौरान भक्तों ने जयश्रीराम के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति लालगंज की ओर से संचालित विद्या भारती विद्यालय बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज एवं सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वावधान में संयुक्त रूप से आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
विज्ञापन

शोभायात्रा में छात्राएं आकर्षक भारतीय सांस्कृतिक परिधान में झांकियों के साथ शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं एवं लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए एवं हाथ राम पताकाएं लिए हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला, वरिष्ठ आचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय, बालिका विद्यामंदिर की प्रधानाचार्य मधु शर्मा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश पाठक, विहिप नेता रामगोपाल त्रिपाठी, प्रबंधक रमाशंकर वाजपेयी, कैलाश वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीह कस्बे से डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हाथ में भगवा ध्वज लिए भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा डीह कस्बे के हनुमान मंदिर से पुरानी बाजार, अस्पताल रोड होते हुए हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में अमित सिंह चौहान, धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार, अजय गुप्ता, शेर बहादुर सिंह मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सतांव ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी दूलाराय गांव स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से शोभायात्रा निकाली। गायत्री परिवार के संचालक मोहन सिंह व लायक सिंह के साथ ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकली।
शोभायात्रा गढ़ी से होकर गुरुबख्शगंज चौराहा, खीरों रोड व ओनई पहाड़पुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर होते हुए गायत्री चेतना गढ़ी दूलाराय पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का ग्रामीणों व चौराहों पर मौजूद रामभक्तों ने भव्य स्वागत किया। रामभक्तों ने कलश यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की और जय श्रीराम का जय घोष किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत घर-घर व दुकानों में वितरित किए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक मोहन सिंह, शिव सागर तिवारी, वीरेंद्र सिंह, सम्मी सिंह, शिवम् मिश्रा, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed