Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The oral tradition, passed down from generation to generation, is also an important part of history.

Lucknow News: पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ी वाचिक परंपरा भी इतिहास का अहम हिस्सा

Tue, 03 Nov 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The oral tradition, passed down from generation to generation, is also an important part of history.
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में सोमवार को इतिहास विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई। इसका विषय नैरेटिव्स बियॉन्ड टेक्स्ट्स : मटेरियल कल्चर, ओरल ट्रेडिशंस एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स रहा। मुख्य वक्ता भारतीय मुद्रा विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि मौखिक या वाचिक परंपरा भी इतिहास का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के पहले का लिखित साहित्य हमें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले विद्वान अपने साहित्य को लिखते जरूर रहे होंगे लेकिन उनका प्रमाण न के बराबर है। इसके पीछे कारण यह रहा कि विद्वान अपनी रचनाओं को अपने शिष्यों को कंठस्थ करा देते थे और अपनी कृतियों को नष्ट करा देते थे। शिष्यों के माध्यम से उनकी रचनाएं मौखिक परंपरा के साथ ही पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के साथ उन्हें देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत से जोड़ना भी है। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने कहा कि मौखिक परंपराएं अतीत को समझने का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, इसलिए उनका शोधपरक अध्ययन किया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की पुस्तक न्यू पर्सपेक्टिव्स ऑन इंडियन हिस्ट्री : सोसाइटी, कल्चर एंड पॉलिटिक्स का विमोचन भी किया गया। संगोष्ठी में 50 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को स्वदेशी ज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण की पारंपरिक पद्धतियों और भारतीय ज्ञान प्रणालियों के वर्तमान उपयोग पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed