{"_id":"6429d1e7699602d61a0bcc24","slug":"the-only-khushboo-rani-ansari-from-up-selected-in-military-school-raebareli-news-c-13-1-162568-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी से इकलौती खुशबू रानी अंसारी का मिलिट्री स्कूल में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी से इकलौती खुशबू रानी अंसारी का मिलिट्री स्कूल में चयन
Mon, 03 Apr 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। इलाके की एक बिटिया ने अपनी मेहनत की बदौलत जिले का नाम रोशन किया है। एक साथ दो सेना के स्कूलों में चयन हुआ है। यूपी से अकेले खुशबू रानी अंसारी का चयन हुआ है। ओबीसी कोटे में प्रथम स्थान हासिल किया है। बिटिया की उपलब्धि पर माता-पिता ने हर्ष जताया है।
खैराबाद इलाके की नई बस्ती अर्जुनपुर निवासी मोहम्मद इकबाल पेशे से शिक्षक हैं। वे बताते हैं कि उनकी एक ही इच्छा थी। एक बेटा या बेटी मातृभूमि की रक्षा करे। यह सपना साकार होता नजर आ रहा है।
बेटी खुशबू रानी ने पुस्तैनी गांव शंकरपुर त्योला बिसवां के प्राथमिक विद्यालय में पांच तक शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद कक्षा छह में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरू व हरियाणा के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। बेटी का दोनों स्कूलों में चयन हो गया है। उसने ओबीसी वर्ग में यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि बीटिया ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरू को चुना है। मां समा परवीन उसे सफलता का आशीर्वाद दिया।