फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The old city lacks electricity and water.

Lucknow News: पुराना शहर बिजली और पानी को तरसा

Sat, 28 Feb 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The old city lacks electricity and water.
मरम्मत करते कर्मचारी।
लखनऊ। चौक इलाके में शुक्रवार को बिना पूर्व सूचना के सीवर नाले का काम शुरू होने से बड़े क्षेत्र की बिजली और पानी आपूर्ति ठप हो गई। कार्यदायी संस्था के बिजली विभाग को सूचित किए बिना अचानक काम शुरू करने और शटडाउन लेने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता रमन वासुमित्रा ने बताया कि चौक चौराहे पर होली से पहले सीवर नाले की मरम्मत का काम सुबह 11 बजे शुरू किया गया। जेसीबी से खोदाई के दौरान 11 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल कटने के खतरे को देखते हुए सरगा पार्क और मंसूरनगर फीडर की बिजली बंद करनी पड़ी। इससे सरगा पार्क, मंसूरनगर, चौपटिया ढाल समेत करीब दो दर्जन मोहल्लों में शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही। इस दौरान बिजली न होने से ट्यूबवेल नहीं चल सके और लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार समेत कई इलाकों में संकट

पुराने शहर के अलावा गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 स्थित रामआसरे पुरवा में भूमिगत केबल में तकनीकी खराबी आने से करीब 500 उपभोक्ताओं को दो घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। इसी तरह कल्याणपुर, अमीनाबाद, ऐशबाग, सहारा स्टेट और सर्वोदयनगर उपकेंद्रों के तहत भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि, इन क्षेत्रों में विभाग ने दूसरे स्रोतों से बिजली जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed