फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The notice period is over, the Municipal Corporation has not removed the illegal hoardings

Lucknow News: नोटिस का समय पूरा, नगर निगम ने नहीं हटाए अवैध होर्डिंग

Tue, 16 Sep 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The notice period is over, the Municipal Corporation has not removed the illegal hoardings
शहर में लगे होर्डिंग।
लखनऊ। तीन दिन के नोटिस को छह दिन बीते गए, लेकिन नगर निगम के प्रचार विभाग ने अभी तक एक भी अवैध होर्डिंग से प्रचार सामग्री नहीं हटाई। मामला ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम सदन में अवैध होर्डिंग का मुद्दा उठने के बाद, बुधवार को प्रचार विभाग ने सभी विज्ञापन एजेंसियों को नेम प्लेट लगाने का नोटिस जारी किया था। इसमें एजेंसियों को नाम, मोबाइल नंबर और नगर निगम से मिली अनुमति का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए नगर निगम ने तीन दिन का मौका दिया था, मगर तय समयसीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। पिछले साल भी इसी तरह नोटिस जारी कर विभाग ने मामला टाल दिया था। वजह साफ है कि शहर में अवैध होर्डिंगें प्रचार विभाग की मिलीभगत से ही खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी न होने का बहाना
प्रचार विभाग के नोडल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि जिन होर्डिंगों पर नेम प्लेट नहीं लगी हैं, वे ऊंची इमारतों की छतों पर लगे हैं। इन्हें हटाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी चाहिए, जो निगम के पास नहीं है। फिलहाल उन्हें ठेके पर लेने की तैयारी चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जमीन पर लगे यूनिपोल वैध हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, शहर में करीब 50 यूनिपोल अवैध रूप से विभाग की मिलीभगत से लगे हुए हैं। इसके अलावा, जमीन पर लगे होर्डिंग, कियॉस्क और सूचना पट भी बड़ी संख्या में अवैध है, मगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
शहर में इतने होर्डिंग
निजी भवन व भूमि पर लगे होर्डिंग - 1442
यूनिपोल - 300
एलईडी स्क्रीन वाली होर्डिंग - 48

Iअवैध होर्डिंगों से प्रचार सामग्री हटाई जानी है। इसके लिए प्रशिक्षित कर्मचारी की तलाश की जा रही है। दो-तीन दिन में अभियान चलाया जाएगा।I
I- ओम प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी, प्रचार विभाग नगर निगमI

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

शहर में लगे होर्डिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article