फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The news improved the system, cold water reached all the wards.

Lucknow News: खबर से सुधरी व्यवस्था, सभी वार्डों में पहुंचा ठंडा पानी

Fri, 10 Apr 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The news improved the system, cold water reached all the wards.
केजीएमयू के मनोरोग में बन गया वाटर कूलर और आरओ
लखनऊ। केजीएमयू के मनोरोग विभाग में कई महीनों से व्याप्त पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है। पेयजल संकट से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला में सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों के खराब वाटर कूलर और आरओ सिस्टम को ठीक करवा दिया। अब सभी वार्डों में ठंडा और शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

- खत्म हुआ अतिरिक्त खर्चे का बोझ
सुल्तानपुर से आए तीमारदार हेमंत कुमार ने बताया कि वह 22 दिन से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। बाहर से पानी खरीदने के कारण जेब पर बोझ बढ़ रहा था और भागदौड़ भी करनी पड़ रही थी। आरओ और वाटर कूलर ठीक होने से काफी राहत मिली है। अतिरिक्त खर्चे का बोझ भी खत्म हुआ है।
विज्ञापन

- दूसरे विभाग से लाना पड़ता था पानी
कमर की चोट से परेशान सीतापुर की गायत्री को दूसरी मंजिल से उतरकर वृद्धा मानसिक स्वास्थ्य विभाग से पानी लाना पड़ता था। ऐसे में वह कई बार बाथरूम का पानी पी लेती थीं लेकिन वाटर कूलर ठीक होने से अब अपने विभाग में ही पानी मिल जा रहा है।

केजीएमयू के मनोरोग में बन गया वाटर कूलर और आरओ

केजीएमयू के मनोरोग में बन गया वाटर कूलर और आरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed