{"_id":"6ae7a1e8a630a237d506e8a4","slug":"the-new-permanent-bridge-will-be-ready-by-december-lucknow-news-c-13-lko1070-1992272-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा नया पक्का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा नया पक्का पुल
विज्ञापन
दिसंबर तक तैयार हो जाएगा नया पक्का पुल।
लखनऊ। पुराने लखनऊ में ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक पक्के पुल के बगल में बन रहे आधुनिक फोरलेन पुल का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पुल से खदरा, सीतापुर रोड और पुराने लखनऊ की करीब पांच लाख आबादी को जाम से राहत मिलेगी।
वर्ष 1914 में बने जर्जर लाल पुल के ठीक बगल में सेतु निगम आधुनिक आर्च डिजाइन का पुल बना रहा है। करीब 180 मीटर लंबे इस फोरलेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। सेतु निगम के अधिकारी के मुताबिक, पहले इसका निर्माण सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। अब दिसंबर तक निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद वाहन चालक नए पुल से आवागमन कर सकेंगे।
इन इलाकों को मिलेगा लाभ
नया पुल बनने से डालीगंज और पुरनिया की ओर से मेडिकल कॉलेज, चौक और नक्खास जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ाव होने के कारण दिल्ली, बरेली, सीतापुर और हरदोई की ओर आने-जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को भी राहत मिलेगी।