{"_id":"9d1aaaac59114deef466238f3572233e","slug":"the-new-government-made-land-prices-will-only-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार बनते ही बढ़ेगी जमीन की कीमत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सरकार बनते ही बढ़ेगी जमीन की कीमत
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 May 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही एलडीए के आवंटियों को बढ़े हुए सर्किल रेट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भी इस संबंध में एक कमेटी का गठन कर के बढ़ी दरों का फैसला होली के बाद लिया था।
इसको 16 मई के बाद आचार संहिता खत्म होते ही लागू कर दिया जाएगा। यह कीमत जमीन और फ्लैटों की रजिस्ट्री पर लागू होगी।
जानकारी के मुताबिक इससे एलडीए की प्रॉपर्टी की कीमत करीब 14 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। पूर्व आवंटित योजनाओं पर नई दर को लागू नहीं किया जाएगा।
प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक एलडीए प्रत्येक वर्ष अपनी कॉलोनियों का सर्किल रेट बढ़ाता है।
इसके लिए बाकायदा कमेटी का गठन किया जाता है।
उसी के तहत ये कमेटी बनाई गई थी। होली से पहले इस रेट को अप्रूव कर दिया गया था, जिसे अब लागू किया जाएगा।