फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation will undertake development works worth 50 crore, with 15 crore to be spent on roads.

Lucknow News: नगर निगम 50 करोड़ से कराएगा विकास कार्य, सड़कों पर खर्च होंगे 15 करोड़

Thu, 22 Oct 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will undertake development works worth 50 crore, with 15 crore to be spent on roads.
नगर निगम में बैठक करतीं महापौर व अन्य ​अधिकारी।
लखनऊ। नगर निगम शहर में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराएगा। इसमें करीब 15 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अयोध्या रोड पर कुकरैल के किनारे रामानुज वन विकसित करने, कचरा प्रबंधन, मोबाइल शौचालय और हाइड्रोलिक क्रेन खरीदने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के चयन के लिए बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग और वायु गुणवत्ता सुधार के कार्यों के लिए जारी टेंडर में प्रतिस्पर्धा के चलते करीब 50 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इस धनराशि से शहर में अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में करीब आठ करोड़ रुपये से अयोध्या रोड पर कुकरैल के किनारे रामानुज वन विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों के निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के साथ मोबाइल शौचालय और हाइड्रोलिक क्रेन भी खरीदी जाएंगी। अन्य कार्यों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जरूरत के अनुसार चुने जाएंगे कार्य
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि के तहत होने वाले विकास कार्यों के चयन पर बैठक में चर्चा की गई। जलकल, पर्यावरण, स्ट्रीट लाइट और अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों से जरूरी कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की जरूरतों और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर प्राथमिकता तय की जाए। सभी विभाग अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करें, ताकि उपलब्ध धनराशि का बेहतर उपयोग हो सके और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद राव, अरुण कुमार गुप्त, मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य अभियंता महेश वर्मा और मनोज प्रभात समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Iकार्य तय होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। करीब एक महीने के भीतर काम शुरू करा दिए जाएंगे।I
I-गौरव कुमार, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed