फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The more sticks you use, the stronger it will be: Jayant

जितनी लाठियां चलाओगे, उतना मजबूत होगा निश्चय : जयंत

Mon, 05 Oct 2020 02:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
The more sticks you use, the stronger it will be: Jayant
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने गए राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज का मामला गरमा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए सरकार को चेताया है। जयंत ने कहा कि जितनी लाठियां चलाओगे, हमारा निश्चय उतना ही मजबूत होगा।
 
जयंत चौधरी ने हाथरस में लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, अगर आपका लाठी चलाने का हक है, मेरा अपने लोगों के साथ खड़े होने का हक है। खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मजबूत होगा। 9 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर में मिलेंगे। 
विज्ञापन



 

जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस का रवैया निंदनीय : प्रियंका

The more sticks you use, the stronger it will be: Jayant
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पर यूपी पुलिस का किया गया ये व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने ट्वीट किया है,  विपक्षी नेताओं पर इस तरह की हिंसा? ये यूपी सरकार के अहंकार और सरकार के अराजक हो जाने का सूचक है। शायद ये भूल गए हैं कि हमारा देश एक लोकतंत्र है। जनता इन्हें ये याद दिलाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, हाथरस में बलात्कार की शिकार मृतका के परिवार से मिलने गए राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता जयंत चौधरी पर शासन, प्रशासन और पुलिस का लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। सरकार दंभ छोड़ उन्हें तत्काल सुरक्षा दे।


लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज दिखाता है कि सरकार कितनी डरी हुई है। इस कार्रवाई से चौधरी चरण सिंह में आस्था रखने वाले आहत हैं। भाजपा को इसकेपरिणाम भुगतने पड़ेंगे।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे और प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि जयंत चौधरी पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज विपक्ष की आवाज दबाने की नाकाम कोशिश है। जनता ने रोजगार और विकास की उम्मीद से भाजपा की बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन वह अपराधों व अपराधियों से लड़ने के बजाय विपक्ष को निशाना बना रही है। भाजपा को किसान नेता के सम्मान से खिलवाड़ का खामियाजा भुगतान पड़ेगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed