फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreants' bikes did not have number plates, they were waiting for 20 minutes

Lucknow News: बदमाशों की बाइकों पर नहीं थी नंबर प्लेट, 20 मिनट से कर रहे थे इंतजार

Sat, 28 Mar 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The miscreants' bikes did not have number plates, they were waiting for 20 minutes
पीड़ित हर्ष जायसवाल।
लखनऊ। शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के कर्मचारी हर्ष से दस लाख की लूट करने वाले बदमाश पूरी प्लॉनिंग से आए थे। घटना में इस्तेमाल की गई बदमाशों की दोनों बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हर्ष के पहुंचने से 20 मिनट पहले ही लुटेरे घटनास्थल पर जमा हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन में पता चला है कि लुटेरों को कोई हर्ष के मूवमेंट की जानकारी दे रहा था। यही वजह है कि बदमाश हर्ष के घटनास्थल पर पहुंचने से 20 मिनट पहले गली में एकत्र हुए। हर्ष जैसे ही बाइक से गली में मुड़े बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पीठ पर मौजूद पिट्ठू बैग लूट ले गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को लुटेरों के भागने का रूट मिला है। लुटेरों की आखिरी फुटेज दुबग्गा रोड पर मिली है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर काम कर रही है। वारदात को पूरी रेकी कर अंजाम दिया गया था। पुलिस अब उस शख्स का पता लगा रही है, जिसने कर्मचारी हर्ष की मुखबिरी की थी। इसके अलावा पुलिस पीड़ित कर्मचारी से भी बातचीत कर जानकारी जुट रही है कि उसने कारोबारी की किन-किन दुकानों से रुपये लिए थे और किसी रास्ते से वह घटनास्थल तक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरी घटना
मदेयगंज थाने से 500 मीटर दूरी पर बुधवार रात दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश शराब कारोबारी खदरा निवासी मनीष जायसवाल के कर्मचारी हर्ष जायसवाल से असलहे के बल पर 10 लाख रुपये लूट ले गए। विरोध पर बदमाशों ने चाकू से वार किया था। इससे हर्ष की पीठ पर मामूली चोट लगी। हर्ष की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की सात टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed