फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mini-auction of the UP T20 League will be broadcast live.

Lucknow News: यूपी टी-20 लीग के मिनी ऑक्शन का होगा लाइव प्रसारण

Wed, 22 Jul 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The mini-auction of the UP T20 League will be broadcast live.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आगरा के होटल ताज में 24 जुलाई को किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा इस बार लीग के मैचों को भी सोनी लिव की जगह जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किए जाने की संभावना है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बुधवार तक ऑक्शन पूल में शामिल खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी हो सकती है। नीलामी में कानपुर सुपर स्टार, मेरठ मैवेरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फॉल्कंस हिस्सा लेंगी। सभी फ्रेंचाइजी रिटेन खिलाड़ियों सहित 25 सदस्यीय टीम तैयार करेंगी। नीलामी से अधिकतम 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। शेष सात स्थान टैलेंट हंट से चुने गए खिलाड़ियों से भरे जाएंगे। टैलेंट हंट से चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को लीग में खेलने के लिए दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं अगर पिछले सीजन में टेलेंट हंट के जरिये चुने गए किसी खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी इस बार भी अपने साथ बनाए रखती है, तो उसे ढाई लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed