फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The man who killed his father and brother shot himself dead Sultanpur.

Sultanpur: दो दिन पहले पिता व भाई की हत्या करने वाले ने खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 15 Apr 2025 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Apr 2025 09:04 PM IST
सार

सुल्तानपुर के कूरेभार में दो दिन पहले पिता व भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक ने मंगलवार को शाम को खुद को भी गोली मार ली। उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
The man who killed his father and brother shot himself dead Sultanpur.
मृतक अजय यादव व मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के कूरेभार के जूड़ापट्टी गांव में भूमि विवाद में रविवार को पिता व बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी ने मंगलवार शाम घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली। कनपटी पर पिस्टल सटाकर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जूड़ापट्टी सहरी गांव में भूमि विवाद में गांव निवासी अजय यादव ने अपने पिता काशीराम यादव व बड़े भाई सत्यप्रकाश यादव की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह भाग निकला था। 
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच जूड़ा पट्टी सहरी गांव में मंगलवार शाम अजय यादव के घर से ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण उसके दरवाजे पर पहुंचे तो दरवाजे पर ही अजय यादव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। बगल में पिस्टल पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंची कूरेभार पुलिस उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अजय यादव ने खुद ही कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी है। घटना के समय पुलिस गांव में ही मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed