फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The main sector in-charge finalist, the district president will release the list

मुख्य सेक्टर प्रभारी फाइनल करेंगे प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष जारी करेंगे सूची

Mon, 08 Mar 2021 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The main sector in-charge finalist, the district president will release the list
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को पंचायत चुनाव व पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती की तैयारियों के मद्देनजर लखनऊ सहित छह मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। मायावती ने निर्देशित किया कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम मुख्य सेक्टर प्रभारी फाइनल करेंगे और जिलाध्यक्ष के स्तर से जिलावार प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


मायावती ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर लखनऊ, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, फैजाबाद, आजमगढ़ व प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारियों व अन्य जिम्मेदार नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में शामिल एक पदाधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को पार्टी संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में  लखनऊ के अलावा कानपुर व फैजाबाद मंडल के कार्यकर्ता लखनऊ  आएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 50 से 100 लोगों को लाने की योजना है। इसके अलावा अन्य सभी मंडलों में जन्मदिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन व अधिकाधिक सीटें जीतने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed