{"_id":"60059a3d8ebc3e33df42f8fb","slug":"the-lowest-deaths-due-to-corona-in-eight-months-in-up-389-new-patients-622-discharges","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आठ माह में कोरोना से सबसे कम मौतें, 389 नए मरीज, टीकाकरण को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आठ माह में कोरोना से सबसे कम मौतें, 389 नए मरीज, टीकाकरण को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान
Mon, 18 Jan 2021 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सोमवार को कोरोना से 04 मौतें हुई हैं। यह संख्या बीते लगभग आठ माह में सबसे कम है। यही नहीं नए मरीजों की संख्या भी लंबे समय बाद कम हुई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 389 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 622 को संक्रमण मुक्त हो जाने के कारण डिस्चार्ज किया गया है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्स स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में वर्तमा में 8631 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 2948 होम आइसोलेशन में हैं और 823 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बाकी के मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। उनहोंने बताया कि प्रदेश में अब तक 579693 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 8580 की मौत हुई है। रविवार को 110403 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 26325197 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
प्रदेश में 65568 कोविड हेल्प डेस्क कार्य कर रही हैं। इन डेस्क के माध्यम से 1217880 कोरोना के लक्षण वाले लोग मिले हैं। गौरतलब है कि यूपी में 05 जून को 371 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इससे पहले 19 मई को 323, 21 मई को 341 केस, 31 मई को 378 केस और 02 जून को 369 मरीज सामने आए थे। इस तरह प्रदेश में आठ माह पहले के स्तर पर कोरोना संक्रमण है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर अफवाहों पर न दें ध्यान
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों से कोरोना टीकाकरण को लेकर झूठी खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी झूठी बात पर ध्यान न दें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीका लगाया गया है। अब तक किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई है। यह संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद ही फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगेगा। 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण अभियान में लाभार्थी और केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रदेश में 1500 टीकाकरण केंद्र एक साथ संचालित हो सकते हैं, लेकिन पहले चरण के शुभारंभ पर मात्र 317 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।
22, 28 और 29 जनवरी को होगा टीकाकरण
प्रदेश में अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोरोना का टीकाकरण होगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए सप्ताह में दो दिन आवंटित किए हैं। इस तरह अब 28 व 29 जनवरी को अगला टीकाकरण होगा। हालांकि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी को टीकाकरण होगा, लेकिन बाद में प्रदेश में केंद्र सरकार से घोषित तारीखों का पालन किया जाएगा।