फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The jewellery was stolen by luring people with a bundle of notes

Lucknow News: नोटों की गड्डी का लालच देकर पार कर दिए जेवर

Sat, 15 Nov 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The jewellery was stolen by luring people with a bundle of notes
लखनऊ। महानगर में बृहस्पतिवार को दो टप्पेबाजों ने महिला को नोटों की गड्डी देने का लालच देकर सोने का मंगलसूत्र व चेन पार कर दी। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निशातगंज निवासी सबली सोनकर के मुताबिक 13 नवंबर की दोपहर वह टेंपो से गोपाल पुरवा चौराहे पर उतरीं। तभी मिले दो युवक उनसे कानपुर जाने के लिए सवारी वाहन के बारे में पूछने लगे। वह आगे जाने लगीं तो एक युवक ने उनके सामने रुमाल झाड़ दिया। इसके बाद सबली कुछ समझ नहीं सकीं। दोनों उन्हें सीताराम गेस्ट हाउस के पास गली में ले गए। उन्हें नोटों की गड्डी देने का लालच देकर जेवर उतरवा लिए।
विज्ञापन


आरोपी पन्नी में लिपटी गड्डी देकर चले गए। घर पहुंचकर सबली ने पन्नी खोली तो पहले नोट को छोड़कर गड्डी में बाकी सादे कागज थे। उन्होंने घटना की जानकारी पति को दी और थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed