फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The issue of pension of disabled gone with the wing of real and fake Rajbhar

असली-नकली राजभर में हवा हो गया दिव्यांगों की पेंशन का मुद्दा

Fri, 28 Feb 2020 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
The issue of pension of disabled gone with the wing of real and fake Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांगजन की पेंशन में बढ़ोतरी का मुद्दा बृहस्पतिवार को विधानसभा में असली-नकली राजभर की लड़ाई में हवा हो गया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर को नकली राजभर बताते हुए नक्कालों से सावधान रहने का नारा दे दिया। वहीं अनिल राजभर ने भी ओमप्रकाश पर राजनीति का व्यापार कर गरीबों को धोखा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सपा के हाजी इरफान सोलंकी ने विधानसभा में दिव्यांगजनों की पेंशन वृद्धि का मामला उठाया। सोलंकी ने कहा कि दिल्ली में दिव्यांगजनों को 2500 रुपये महीने पेंशन दी जाती है। प्रदेश के दिव्यांगजनों को भी 2500 रुपये महीने पेंशन दी जाए। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दो दिन से सदन में सभी विधायक अपना वेतन, पेंशन, भत्ता और विधायक निधि बढ़ाने की बात कर रहे हैं। लेकिन दिव्यांगजन की बात कोई नहीं करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन मंत्री अनिल राजभर नकली राजभर हैं, इनकी हिम्मत नहीं है कि ये मुख्यमंत्री के सामने पेंशन बढ़ाने की बात भी रख सकें। ओम प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देवरिया और गोरखपुर में आयोजित दिव्यांगजनों के कार्यक्रम में हर लोकसभा क्षेत्र में 100-100 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल देने का वादा किया था। लेकिन एक भी लोकसभा क्षेत्र में वितरण नहीं हुआ है। एक दो विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार से मिले 25 हजार रुपये और 12-12 हजार रुपये विधायक एवं सांसद निधि से लेकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर की स्थिति भी उस चिड़िया की तरह है जो रात को पैर ऊपर करके सोती है। वह सोचती है कि यदि आकाश गिरेगा तो वह उसे अपने पैरों से रोक लेगी। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ गई कि ओमप्रकाश पैसों की राजनीति करते हैं।  

दस वर्ष बाद योगी सरकार ने बढ़ाई पेंशन

अनिल राजभर ने कहा कि 2007 से दिव्यांगजन को 300 रुपये महीने पेंशन देना शुरू किया गया था। दस वर्ष में किसी सरकार ने पेंशन में वृद्धि नहीं की। पहली बार योगी सरकार ने पेंशन की राशि को 300 से बढ़ाकर 500 रुपये महीने किया। दिल्ली में मात्र 90 हजार दिव्यांगजन को पेंशन की जाती है जबकि यूपी में दस लाख दिव्यांगजन को पेंशन दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और उत्तराखंड के बाद सबसे अधिक पेंशन यूपी में ही दी जा रही है।  

26 हजार दिव्यांगजनों को देंगे उपकरण
अनिल राजभर ने कहा कि 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में दिव्यागंजन लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उस दिन 26 हजार दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed