{"_id":"6acd51eb58433d3d220763e4","slug":"the-issue-of-dilapidated-roads-in-the-industrial-area-was-raised-lucknow-news-c-13-lko1070-1964068-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा
विज्ञापन
आईआईए लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद यूपीसीडा के अधिकारी और आईआईए के पदाधिकारी।
लखनऊ। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के लखनऊ चैप्टर ने सोमवार को बैठक की। चेयरमैन वैभव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और आवागमन की समस्या उठाई गई।
उद्यमियों ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश के लिए सीधा रास्ता नहीं है। कानपुर रोड की ओर करीब तीन किलोमीटर आगे जाकर मुड़ना पड़ता है। जल संस्थान की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें भी मरम्मत के बाद बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से रखरखाव शुल्क पर 14 प्रतिशत ब्याज वसूले जाने का मुद्दा भी उठा। उद्यमियों ने इसे कम करने की मांग की। साथ ही चिनहट औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) को आईआईए कार्यालय के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव रखा। मुख्य अतिथि यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने इस पर आश्वासन दिया। बैठक में विशिष्ट अतिथि अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, राजीव जैन, अभिनव कपूर, आशीष कुमार, संजय कौल, मनीष गोयल सहित कई उद्यमी मौजूद रहे। संचालन सीनियर वाइस चेयरमैन मोहित बंसल ने किया।