फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The intersections will be improved and beautified too

Lucknow News: चौराहों को सुधारा जाएगा, सुंदरीकरण भी होगा

Fri, 22 Aug 2025 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The intersections will be improved and beautified too
लखनऊ। शहर का यातायात सुधारने के लिए मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को ट्रैफिक, परिवहन, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें डॉ. रोशन जैकब ने निर्देश दिया कि छन्नी लाल चौराहा, पासी किला चौराहा, अलकापुरी चौराहा, पुरनिया, मड़ियांव, निशातगंज व आईक्यू, नरोडा और मवईया चौराहे को सुधारा जाएगा। इससे जनता को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। इन स्थानों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए के मुख्य अभियंता ने बताया कि एकेटीयू व अटल चौराहे को सुधारने का काम पूरा कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज चौराहे का रोटरी साइज कम करके ब्लैक टॉप बढ़ाने का काम भी हो चुका है। टीले वाली मस्जिद मार्ग की सड़क का काम चल रहा है। लोकबंधु व हनीमैन चौराहों पर ब्लैक टॉप बढ़ाने, साइनेज, डिवाइडर कट, यूनिपोल हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट को निर्देश दिए कि सिटी बसों व टेंपो का संचालन तय रूटों पर ही कराया जाए। सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम, आरटीओ व पुलिस अफसरों को अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed