फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The INQUA Congress will be held for the first time in India; Lucknow will become the center of global science.

Lucknow News: भारत में पहली बार होगा इंक्वा कांग्रेस का आयोजन, लखनऊ बनेगा वैश्विक विज्ञान का केंद्र

Sat, 21 Feb 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The INQUA Congress will be held for the first time in India; Lucknow will become the center of global science.
बीएसआईपी के निदेशक डॉ. एमजी ठक्कर के साथ इंक्वा के प्रतिनिधि।
लखनऊ। इतिहास में पहली बार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मेलन ‘इंक्वा कांग्रेस’ की मेजबानी का अवसर मिला है। जनवरी 2027 में राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाला 12वां इंक्वा कांग्रेस वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय का सबसे बड़ा समागम होगा।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 18 से 20 फरवरी के बीच बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान में अंतरराष्ट्रीय चतुर्थकालीन अनुसंधान संघ (इंक्वा) की कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। विभिन्न देशों से आए पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर ने बताया कि वर्ष 2023 में रोम में आयोजित बोली प्रक्रिया में जीत हासिल करने के बाद से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इंक्वा, जिसकी स्थापना 1928 में हुई थी, विश्व के पांच हजार से अधिक वैज्ञानिकों का संगठन है और यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन तथा मानव–पर्यावरण संबंधों पर वैश्विक विमर्श का प्रमुख मंच है। लखनऊ में इस आयोजन से न केवल शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, बल्कि भारत वैश्विक जलवायु शोध मानचित्र पर और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि रहे शामिल
बैठक में बीएसआईपी के निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर के साथ इटली के रोम से आए इंक्वा के अध्यक्ष प्रो. लॉरा सादोरी, महासचिव डॉ. एनीको मगार्यी (हंगरी), उपाध्यक्ष डॉ. मारिया फर्नांडा सांचे गोनी (फ्रांस), डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. सेबेस्टियन रिचियानो (अर्जेंटीना), पूर्व अध्यक्ष प्रो. थिज वान कोल्फशोटेन और सचिव डॉ. अरितिना हालिउक (नीदरलैंड) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed