फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The hotel levana owner confessed to negligence of the employees

लेवाना सुइट्स अग्निकांड में होटलकर्मियों की लापरवाही की बात कुबूली

Sat, 22 Oct 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The hotel levana owner confessed to negligence of the employees
होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड में मालिक पवन अग्रवाल से हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार को दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने उनसे 25 सवाल किए। पवन ने होटलकर्मियों की लापरवाही की बात कुबूली।
विज्ञापन

होटल लेवाना सुइट्स में पांच सितंबर को हुए अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में होटल के तीन मालिकों पवन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल व जीएम सागर श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से होटल लेवाना सुइट्स के मालिक पवन अग्रवाल को सशर्त अग्रिम जमानत मिली है। हाईकोर्ट ने विवेचना में सहयोग करने का निर्देश दिया था। इस क्रम में पवन अग्रवाल शुक्रवार सुबह 10.30 बजे हजरतगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन ने शुरूआत में होटल से संबंधित कई दस्तावेज पेश किए। इसके बाद विवेचक ने कई सवाल किए। इसमें होटल बनाने की अनुमति, मानक, मानचित्र, अग्निकांड से सुरक्षा के इंतजाम, होटल का नक्शा कब और कैसे पास हो गया? समेत 25 सवाल किए।
कई सवालों के संबंध में वकीलों के जरिये दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराया। कुछ दस्तावेज बाद में देने के लिए कहा।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, पवन अग्रवाल को सोमवार को बुलाया गया है। ताकि मामले से संबंधित दस्तावेज हासिल किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed