फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The health department is unable to find quacks in the district.

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग को खोजे नहीं मिले रहे जिले में झोलाछाप

Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The health department is unable to find quacks in the district.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। शासन ने जिले में अवैध क्लीनिकों और बिना डिग्री के इलाज कर रहे झोलाछाप पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग जमीनी स्तर पर झोलाछाप नहीं ढूंढ पा रहा है। विभाग केवल निजी पंजीकृत अस्पतालों पर छापा मारकर कोरम पूरा करने में लगा है।
विज्ञापन

आईएमए के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद शासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले में 200 से अधिक झोलाछाप होने का अनुमान है। ये डॉक्टर हर गली-मोहल्ले, कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम क्लीनिक चला रहे हैं। बिना किसी मेडिकल डिग्री के वे मरीजों को इंजेक्शन, ग्लूकोज और एंटीबायोटिक दवाएं दे रहे हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से झोलाछाप फल-फूल रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम जब छापा मारने के लिए निकलती है, तब वे बड़े निजी अस्पतालों या रजिस्टर्ड नर्सिंग होम के कागज जांचते हैं। उसके पास अभी तक की गई कार्रवाई का कोई रिकॉर्ड भी नहीं है। अब शासन के आदेश के बाद सीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र भेजा गया है। उन्हें अपने-अपने इलाकों में झोलाछाप पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिछली कार्रवाई की स्थिति
छह माह पहले, सीएमओ कार्यालय के डॉ. संदीप सिंह ने काकोरी में छह निजी क्लीनिकों पर छापा मारा था। इस दौरान कई झोलाछाप शटर बंद कर भाग गए थे। विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया और कागजी कार्रवाई पूरी की। हालांकि, बाद में सांठगांठ से नाम बदलकर उन क्लीनिकों का संचालन फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed