फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The harvest of hopes sown by rain and strong wind

Lucknow News: बारिश व तेज हवा से बिछी उम्मीदों की फसल

Mon, 04 Mar 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The harvest of hopes sown by rain and strong wind
रायबरेली। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवा चलने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि ओले नहीं गिरे, वरना फसलों को भारी नुकसान होता। दो दिनों शनिवार की देर रात से रविवार सुबह तक जिले में 22 मिमी. बारिश हुई, जो इस साल मार्च के पहले सप्ताह का रिकाॅर्ड है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से बिगड़ा मौसम रविवार को भी सही नहीं हो सका। शनिवार रात को दो घंटे तक बारिश हुई और तेज हवा चली। रविवार को भी यही हालात रहे। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। लगातार दूसरे दिन भी तेज धूप नहीं निकली। आसमान में कुछ देर के लिए बादल हटे और हल्की धूप निकली, जिससे आसमान साफ होने की उम्मीद जगी, लेकिन दोपहर दो बजे से मौसम फिर खराब हो गया।
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा चलने से फसलों अधिक नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने सरसों की फसल काट ली है, उनके बोझ भीग गए हैं। जिनके खेतों में फसल खड़ी है उनके फूल गिरने से पैदावार प्रभावित हुई है। गेहूं की फसल को अधिकतर किसानों ने हल्का पानी दिया था। बारिश से खेतों में पानी भरने के साथ मिट्टी में नमी अधिक हो गई है और हवा चलने से फसल गिर गई है। फसल के नुकसान से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस बार एक लाख 68 हजार 203 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, जबकि नौ हजार 153 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की फसल की बोआई की गई है। यही नहीं तेज हवा चलने से आम के पेड़ों में लगे बौर भी गिर गए। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय का कहना है कि सर्वे कराने के बाद ही पता चलेगा कि गेहूं व सरसों की फसल को कितना नुकसान हुआ। जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया कि आम की फसल को अभी नुकसान नहीं हुआ है। यदि मौसम और खराब हुआ तो फसल को नुकसान जरूर होगा।

जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान
बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। साथ ही अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की वजह से कीचड़ हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जेल रोड, इंदिरा नगर, कहारों का अड्डा, धमसीराय का पुरवा, सोनिया नगर, अंबेडकर नगर, निराला नगर, फिरोजगांधी नगर, मलिकमऊ, मधुबन क्राॅसिंग रोड पर पानी और कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।

आज भी बारिश की आशंका
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय और कृषि मौसम विभाग के मौसम तकनीकि विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि हवा में चक्रवाती असंतुलन से मौसम बिगड़ा हुआ है। दो दिन में रायबरेली में 22 मिमी. बारिश हुई है, जो मार्च के पहले सप्ताह का रिकाॅर्ड है। सोमवार को भी बारिश की आशंका बनी हुई है।


फसल की कटाई प्रभावित
बछरावां (रायबरेली)। दो दिनों से हो रही तेज बारिश व हवा चलने से इचौली, विशुनपुर, पस्तौर, मंदाखेड़ा, सुदौली गांवों में गेहूं की फसल और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खाले गांव निवासी किसान संतोष विश्वकर्मा, शिवम, शिवशंकर ने बताया कि गेहूं की फसल बारिश व तेज हवाओं से गिर गई है। सरसों की फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश से उसकी कटाई नहीं हो सकेगी। बारिश से राजमऊ से मदाखेड़ा मार्ग पर व दैजुवा खेड़ा गांव में सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed