फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The happiness of Eid prevailed in the moon night: the last round of Namaz-e-Taraweeh is complete, the largest congregation will be held in Idgah at 10 am

चांद का दीदार : देश भर में आज मनाई जाएगी ईद, राज्यपाल व सीएम समेत कई नेताओं ने दी अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती और ईद की बधाई

Tue, 03 May 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 May 2022 12:04 AM IST
सार

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा कि ईद उल फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बंदों को रमजान उल मुबारक की इबादत का ईनाम है। मौलाना ने ईद का त्योहार अमन और मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की।

विज्ञापन
The happiness of Eid prevailed in the moon night: the last round of Namaz-e-Taraweeh is complete, the largest congregation will be held in Idgah at 10 am
ईद की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक माह चले रमजान माह के बाद सोमवार को आखिर ईद का चांद नजर आ गया। चांद के दीदार होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। ईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज ए तरावीह का आखिरी दौर सोमवार को मुकम्मल हो गया। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज संपन्न हो गई। रमजान के आखिरी अशरे में मस्जिद में ऐतिकाफ कर रहे लोग भी इफ्तार के बाद मस्जिद से बाहर आ गए। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा कि ईद उल फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बंदों को रमजान उल मुबारक की इबादत का इनाम है। मौलाना ने ईद का त्योहार अमन और मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की।

विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह में मंगलवार सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद की नमाज अदा होगी। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज मौलाना शाह फजले मन्नान रहमानी अदा कराएंगे। ऐशबाग ईदगाह में हजारों की संख्या में मुसलमान नमाज अदा करेंगे। वहीं शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी इमामबाड़े में सुबह 11 बजे जुटेगी। औरंगाबाद खालसा स्थित मस्जिद नूर ए अनवर में ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे, मुफ्तीगंज मालकी स्ट्रीट स्थित मालकी मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9 बजे होगी।
विज्ञापन


ईद की मुबारकबाद के साथ रात भर गुलजार रहे बाजार
ईद की मुबारकबाद के साथ राजधानी के बाजार सोमवार को पूरी रात गुलजार रहे। अमीनाबाद का गड़बड़झाला हो या नक्खास की चूड़ी वाली गली। खदरा का दीनदयाल नगर का बाजार हो या हजरतगंज का जनपथ शहर के तमाम बाजारों में ईद की रातभर रौनक रही। रमजान उल मुबारक के 30 रोजे पूरे कर चुके रोजेदार पूरे इत्मीनान के साथ ईद की छूटी हुई तैयारियों को रात भर में पूरा करने में लगे रहे। दुकानों पर रात में भी ऐसी भीड़ जुटी मानों मेला लगा हो। वहीं, घरों खातून सिंवइयों की मिठास मुंह में घोलने के लिये पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं। नवाबी दौर की ज्वैलरी की तर्ज पर जड़ाऊदार चूड़ियां और कंगन महिलाओं को लुभा रही हैं। गोल्ड लुक में दिखने वाली ज्वैलरी सेट भी महिलाओं को भा रहे हैं। कारोबारी मो. रईस बताते हैं कि रंग-बिरंगी मीना के काम वाले कंगन हों या फिर ज्वैलरी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिक रहीं टोपियां
नमाज में पहनने के लिये सफेद जालीदार टोपियों के साथ साथ हरी, नारंगी, नीली, पीली चटक रंगों की टोपियां भी खूब बिक रही हैं। चिश्ती, बांग्लादेशी, सऊदी मेहराबी टोपी, अफगानिस्तानी, इंडोनेशियन, पाकिस्तानी, लखनवी टोपियों के साथ इस बार तुर्की के मशहूर सीरियल अर्तुगरुल गाजी स्टाइल टोपी में बाजार की शोभा बढ़ा रही है।

ईद की खुशी में सिंवईं बढ़ाएगी मिठास
सिंवइयों की मिठास के बिना ईद की खुशी पूरी नही होती। वैसे तो सिंवइयों की खरीदारी ईद से एक सप्ताह पहले से ही होनी शुरू हो जाती है लेकिन चांद की रात में बेटियों और रिश्तेदारों को त्योहारी देने के लिए खूब खरीदारी होती है। बाजार में कई किस्म की सिंवई जैसे बनारसी, प्रयाग की, जाफरानी आदि सिंवई मौजूद है। हालांकि स्वाद के दीनाने बारीक सिंवई तलाश रहे हैं। सिंवई विक्रेता मो. वसीम बताते हैं कि बनारसी सिंवई की मांग है। डिब्बा पैक होने की वजह से इसे त्योहारी में देने में आसानी होती है। ये 120 रुपये में मिल रही है।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी समेत कई नेताओं ने दी अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद की बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों कोे अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती तथा ईद उल फितर की बधाई दी है। राज्यपाल ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम हमें बहादुरी और ईमानदारी का संदेश देते हैं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व हमारे सभी संकल्पों को साकार करने की शक्ति प्रदान करता है। ईद उल फितर पर शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह दिन समाज के भले के लिए सामूहिक सद्भाव, लगाव और सबको साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यन्त पुण्यदायी तिथि माना गया है। इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं। इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है। अक्षय तृतीया की तिथि सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है। इसी तिथि को भगवान परशुराम की जयन्ती भी मनाई जाती है।  समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान पारिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आशीष पटेल, धर्मपाल सिंह, दानिश आजाद अंसारी, संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, गुलाब देवी, आल इंडिया मायनारिटीज़ फोरम फॉर डेमोक्त्रस्ेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने भी प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद की  शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed