फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The fare for buses traveling to Kanpur via the expressway will be 18 rupees higher

Lucknow News: एक्सप्रेसवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 18 रुपये होगा ज्यादा

Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The fare for buses traveling to Kanpur via the expressway will be 18 rupees higher
कानपुर एक्सप्रेसवे।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। एक्सप्रेसवे के जरिये कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों का किराया महंगा होगा। प्रतियात्री 18 रुपये का भार बढ़ेगा। ऐसा महंगे टोल की वजह से होगा। कानपुर जाने व लौटने पर प्रति बस 1405 रुपये के टोल का भुगतान करना होगा। 20 जुलाई से एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया है। इसका टोल देश में सबसे महंगा है। चार पहिया वाहनों का टोल एक ओर से 275 रुपये है। बस व ट्रक का टोल एक ओर से 935 रुपये है तथा उसी दिन वापसी करने पर कुल 1405 रुपये देने होंगे। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र ने इस एक्सप्रेसवे पर बसों के संचालन के लिए सर्वे कराया है। 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे से कानपुर जाने वाली बसों का काफी समय बचेगा। अभी नेशनल हाईवे से कानपुर जाने वाली बसों में किराया 137 रुपये है। जब बसें एक्सप्रेसवे से जाएंगी तो यात्रियों को टिकट के लिए 155 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बसों के टोल के आधार पर यात्री किराये में वृद्धि होनी है। हालांकि, रोडवेज मुख्यालय से अंतिम मुहर लगने के बाद ही किराये में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed