फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The family had gone to a wedding, and the house was emptied of its jewellery and cash

Lucknow News: शादी में गया था परिवार, घर से जेवर और नकदी साफ

Wed, 10 Dec 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to a wedding, and the house was emptied of its jewellery and cash
लखनऊ। दुबग्गा के बरावनकला गांव में रियल एस्टेट कारोबारी के मकान से चोर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार रुपये ले गए। घटना के वक्त परिवार शादी में गया था।
विज्ञापन


पीड़ित सुमित कुमार ने बताया कि 30 नवंबर को वह परिवार के साथ गृह जनपद हरदोई शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दो दिसंबर को लौटने पर घर में चोरी का पता चला। आरोप लगाया कि उन्होंने तत्काल जेहटा चौकी में लिखित शिकायत दी, पर कई दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। दरोगा जेपी तिवारी ने घटनास्थल के फोटो व वीडियो बनाए थे, फिर भी प्रगति शून्य रही। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed