{"_id":"691cdc083b59ca03480073d2","slug":"the-face-of-sarojini-nagar-industrial-area-will-change-at-a-cost-of-rs-10-crore-lucknow-news-c-13-knp1002-1477501-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 करोड़ की लागत से बदलेगी सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 करोड़ की लागत से बदलेगी सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत
विज्ञापन
सरोजनीनगर में खराब सड़क।
लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सड़क किनारे क्रॉस ब्रिक्स लगाने के लिए यूपीसीडा ने करीब 10 करोड़ रुपये के टेंडर के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यूपीसीडा से मंजूर प्रस्ताव को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा, जिससे जल्द काम शुरू हो सके। इस रकम से आठ सड़कें बनाई जाएंगी।
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की बदहाल हालत का मुद्दा अमर उजाला साल भर से उठाता रहा है। पिछली उद्योग बंधु की बैठक में भी सरोजनीनगर के उद्यमियों ने यह मुद्दा उठाया था, जिसके महीनेभर बाद सड़कों की मरम्मत व निर्माण की दिशा पर जमीनी पहल शुरू हुई है।
सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र रघु और संजीव गुप्ता ने बताया कि हम साल भर से यूपीसीडा समेत तमाम निकायों को सड़क और जलभराव की समस्या लिखते रहे हैं। टेंडर प्रस्ताव पास होने की जानकारी मिली है। अब जल्द काम शुरू हो, जिससे हमारी लॉजिस्टिक व परिवहन संबंधी तमाम समस्याएं दूर हो सकें।
विज्ञापन
सड़क के बाद बनेगा पार्क का प्रस्ताव
यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक तौसीफ अली ने बताया कि बदहाल सड़कों की तमाम शिकायतें मिलने के बाद टेंडर प्रस्ताव पारित हुआ है। उद्यमियों की मांग पर औद्योगिक क्षेत्र में पार्क भी बनाया जाएगा, जिसकी ड्राफ्टिंग शुरू हो चुकी है।