फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The entire history of the Ram temple can be found in one click, important documents are being digitized.

Ayodhya: एक क्लिक में मिलेगा राम मंदिर का पूरा इतिहास, अहम दस्तावेज हो रहे डिजिटल

Mon, 09 Feb 2026 07:53 PM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Feb 2026 07:53 PM IST
सार

राम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजटलीकरण किया जा रहा है। इनमें वो दस्तावेज भी होंगे जो सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के पक्ष में आए ऐतिहासिक फैसले की नींव बने थे। 
 

विज्ञापन
The entire history of the Ram temple can be found in one click, important documents are being digitized.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक और कानूनी दस्तावेजों को संरक्षित करने के लिए डिजिटलीकरण किया जा रहा है। राम जन्मभूमि आंदोलन और मंदिर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटल करने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें अब तक करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे अब राम मंदिर का इतिहास एक क्लिक में उपलब्ध होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


डिजिटलीकरण के दायरे में वे अहम दस्तावेज भी शामिल हैं, जो सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के पक्ष में आए ऐतिहासिक फैसले की नींव बने थे। इनमें अदालतों में प्रस्तुत साक्ष्य, पुरातात्विक रिपोर्ट, ऐतिहासिक अभिलेख, नक्शे, दस्तावेजी प्रमाण और विभिन्न आयोगों की रिपोर्टें शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा गेट पर बैठे सपा विधायक, राज्यपाल के अभिभाषण से मायावती असंतुष्ट; केशव का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव बोले- अखिलेश यादव सैफई जाएं, उनकी लखनऊ में जरूरत नहीं; 2027 में हम अपना रिकॉर्ड तोड़ेंगे


इन सभी दस्तावेजों को चरणबद्ध तरीके से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रमाणिक जानकारी सहज रूप से मिल सके। सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किए गए सभी प्रपत्रों को अपलोड किया ज चुका है। कुल 17 बक्सा दस्तावेज थे, सभी डिजिटल हो चुके हैं। वहीं हाईकोर्ट व लोअर कोर्ट के दस्तावेजों को अपलोड करने का काम तेजी से चल रहा है।

बताया गया कि दोनों कोर्ट के  कुल 153 बक्सा दस्तावेज मिले थे, जिनमें से 130 बक्सा दस्तावेजों को अपलोड किया जा चुका है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य न केवल इन अमूल्य दस्तावेजों को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना, बल्कि जानकारी की पारदर्शी और व्यवस्थित उपलब्धता भी सुनिश्चित करना है। शेष दस्तावेजों को अपलोड करने का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद राम मंदिर से संबंधित पूरा दस्तावेजी इतिहास डिजिटल रूप में संरक्षित होगा।

सीबीआई कोर्ट के प्रपत्रों के नए बॉक्स पहुंचे

बताया गया कि राम मंदिर मामले से जुड़े सीबीआई कोर्ट के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के 23 नए बॉक्स हाल ही में संग्रहण केंद्र तक पहुंचाए गए हैं। इन बॉक्सों में रखे दस्तावेजों की छंटाई, वर्गीकरण और स्कैनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन अभिलेखों को भी डिजिटलीकरण परियोजना में शामिल किया गया है, ताकि न्यायिक रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित और सुलभ हो सके।

ग्रंथों व किताबों का भी होगा डिजिटलीकरण
डिजिटलीकरण की प्रक्रिया केवल फाइलों और प्रपत्रों तक सीमित नहीं है। चाल आलमारियों में सुरक्षित ऐतिहासिक किताबों, संदर्भ ग्रंथों और दुर्लभ प्रकाशनों को भी कंम्प्यूटर में अपलोड किया जाना है। इनमें राम जन्मभूमि आंदोलन, अयोध्या के इतिहास और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी दुर्लभ कृतियां शामिल हैं। इनमें से वे ग्रंथ व किताब भी शामिल हैं जिनकाे कोर्ट में प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया गया था। विशेषज्ञों की देखरेख में इन पुस्तकों को स्कैन कर डिजिटल संग्रह का हिस्सा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed