फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The DRM was inquiring at the station, when a part of the roof collapsed.

Lucknow News: डीआरएम स्टेशन पर कर रहे थे पूछताछ, फिर भरभराकर गिरा छत का हिस्सा

Sat, 16 May 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The DRM was inquiring at the station, when a part of the roof collapsed.
महिला प्रतीक्षालय की टूटी छत।
लखनऊ। रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा बच गया। महिला प्रतीक्षालय की छत गिरने के मामले की जांच के दौरान डीआरएम गौरव अग्रवाल कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे थे, इसी बची छत का बचा हुआ हिस्सा भी ढह गया। हालांकि, इस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


गत दिवस महिला प्रतीक्षालय के विस्तार के लिए दीवार व पिलर तोड़ने के दौरान छत ढह गई थी, तब 200 यात्रियों को सकुशल निकाला गया था। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी की देखरेख में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर स्थित मुख्यालय के अफसर भी सक्रिय हुए और संयुक्त निरीक्षण किया। डीआरएम देर शाम तक पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन


बिल्डिंग इंजीनियरिंग से छेड़छाड़
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का भवन पुराना है। महिला प्रतीक्षालय के विस्तार के लिए दीवार व पिलर तोड़ने से पहले ठेकेदार व रेलवे अधिकारियों ने बिल्डिंग इंजीनियरिंग को समझने का प्रयास नहीं किया। चूंकि छत दीवार व पिलर पर ही टिकी थी, इसलिए भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को परेशानी

हादसे के बाद महिला प्रतीक्षालय और एसी वेटिंग रूम सहित तीन प्रतीक्षालय बंद कर दिए गए हैं। इससे शुक्रवार को स्टेशन पर यात्री गर्मी में परेशान भटकते नजर आए। प्रतीक्षालय बंद होने से उन्हें प्लेटफार्मों पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। आने वाले दिनों में भी यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

महिला प्रतीक्षालय की टूटी छत।

महिला प्रतीक्षालय की टूटी छत।

महिला प्रतीक्षालय की टूटी छत।

महिला प्रतीक्षालय की टूटी छत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed