फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The drinking water crisis of five lakh population will be resolved from tomorrow

Lucknow News: कल से टल जाएगा पांच लाख आबादी का पेयजल संकट

Mon, 16 Jun 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The drinking water crisis of five lakh population will be resolved from tomorrow
लखनऊ। इंदिरा और गोमतीनगर की करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल की आपूर्ति करने वाली कठौता झील का पानी संकट मंगलवार को पूरी तरह दूर हो जाएगा, क्योंकि झील को पानी देने वाली शारदा नहर रविवार से चालू हो गई है। करीब एक महीने से मरम्मत के कारण नहर बंद थी।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग ने मरम्मत के लिए 18 मई को शारदा सहायक नहर को 16 जून तक के लिए बंद किया था। इसी नहर से पानी कठौता झील को मिलता है। जिस समय नहर बंद रहती है, उस दौरान झील में एकत्र पानी से आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार सुबह लखीमपुर से पानी छोड़ दिया गया है। यह मंगलवार को झील तक पहुंच जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि झील तक पानी पहुंचाने के लिए नहर के पानी का लेवल 5.16 मीटर तक लाना होता है। इस कारण लखीमपुर से पानी छोड़े जाने के बाद भी कठौता झील तक पानी मंगलवार शाम यानि 17 जून तक ही पहुंच पाएगा, क्योंकि देवा रोड पर माती के पास बने चेकडैम के पास पानी का लेवल बढ़ाया जाता है और फिर वहां से पाइपलाइन के जरिये गोमतीनगर में कठौता झील तक लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील में पांच दिन का पानी

कठौता झील में जमा पानी से अधिकतम एक महीने तक ही आपूर्ति की जा सकती है। ऐसे में यदि सिंचाई विभाग पानी न छोड़ता, इस भीषण गर्मी में पांच लाख की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता। पूर्व में कई बार सिंचाई विभाग ने तय समय से अधिक समय तक मरम्मत के लिए नहर बंद रखी थी, जिससे पेयजल की किल्लत हो चुकी है और शासन के दखल के बाद नहर शुरू हुई।

महानगर वार्ड के दर्जनभर मोहल्लों में पानी का संकट
राजधानी के महानगर वार्ड के दर्शगंज, मेंहदी टोला, विष्णुपुरी कॉलोनी, विष्णुपुरी विस्तार, चर्च रोड, दयाल फोर्ट, बाबा की संगत की लगभग 15 हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थानीय निवासी राजीव रस्तोगी, संजय गुप्ता, विष्णु ने बताया कि सेंट फिदेलिस स्कूल के पास ट्यूबवेल खराब होने से यहां घरों में तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस पर रविवार को पार्षद हरिश्चंद्र लोधी का घेराव कर उन्हें समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed