{"_id":"68ffdb4a75c2eb9a2305a7d6","slug":"the-doctor-neither-recorded-his-statement-nor-sent-a-reply-lucknow-news-c-13-knp1002-1444420-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉक्टर ने न बयान दर्ज कराया, न भेजा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉक्टर ने न बयान दर्ज कराया, न भेजा जवाब
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में डॉक्टर ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक हफ्ते पहले अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन कार्य दिवस में जवाब मांगा था, लेकिन सोमवार तक अस्पताल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में, अब अधिकारी अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करेंगे।
ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी जियान (3) की 21 जुलाई को ऑक्सीजन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले की शुरुआती जांच अपर निदेशक (एडी) ने की थी और बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। कई नोटिस भेजने के बाद भी डॉक्टर बीमारी का बहाना बनाकर टालते रहे। इसके बाद एडी ने सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए लिखा। सीएमओ कार्यालय ने बीते हफ्ते अस्पताल को अंतिम नोटिस जारी कर बयान और जवाब मांगा था। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कई नोटिस देने के बाद भी जवाब न मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।