{"_id":"683efeb52bb4c70df2068350","slug":"the-delegation-led-by-eidgah-imam-maulana-khalid-rashid-farangi-mahali-met-dgp-rajiv-krishna-on-tuesday-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ईद उल अजहा पर सुरक्षा की हो व्यवस्था, कुर्बानी में न हो रुकावट... मौलाना खालिद ने डीजीपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ईद उल अजहा पर सुरक्षा की हो व्यवस्था, कुर्बानी में न हो रुकावट... मौलाना खालिद ने डीजीपी से की मुलाकात
Tue, 03 Jun 2025 07:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:25 PM IST
सार
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के डीजीपी से मुलाकात की और बकरीद पर उनसे सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्णा से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी। उन्होंने ईद उल अजहा पर सुरक्षा व्यवस्था करने और कुर्बानी में किसी तरह की रुकावट पैदा न होने की मांग की।
विज्ञापन
डीजीपी से मुलाकात के दौरान मौलाना डीजीपी को अवगत कराया कि ईद उल अजहा (बकरईद) की नमाज 7 जून को होगी और कुर्बानी 7, 8 और 9 जून को की जाएगी। मौलाना ने डीजीपी को ज्ञापन सौंप कर ईदगाह लखनऊ सहित प्रदेश की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। मौलाना ने कहा कि कुर्बानी मुसलमानों का धार्मिक कर्तव्य है। नमाज के बाद लोग घरों या बड़े मैदानों में कुर्बानी करते हैं, लिहाजा कुर्बानी में किसी प्रकार की रुकावट पैदा न होने दी जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण, तीन वर्ष की मिलेगी छूट भी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले
उन्होंने कहा कि किसान गांव में साल भर जानवर पालते हैं, ईद उल अजहा पर शहरों में जाकर बेचते हैं। इसी से उनका साल भर का खर्च चलता है। इन जानवरों पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। उनके आवाजाही में कोई समस्या न हो। जहां पर किसान जानवरों को बेचने के लिए एकत्र होते हैं वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाए। मौलाना की मांग पर डीजीपी आश्वासन दिया कि किसी को कानून का उल्लंघन नही करने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, मौलाना मोहम्मद मुश्ताक, मौलाना मोहम्मद सुफयान, मुनीब अलवी और मुहम्मद कलीम खां शामिल रहे।