फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The delegation led by Eidgah Imam Maulana Khalid Rashid Farangi Mahali met DGP Rajiv Krishna on Tuesday

UP: ईद उल अजहा पर सुरक्षा की हो व्यवस्था, कुर्बानी में न हो रुकावट... मौलाना खालिद ने डीजीपी से की मुलाकात

Tue, 03 Jun 2025 07:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 07:25 PM IST
सार

ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के डीजीपी से मुलाकात की और बकरीद पर उनसे सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

विज्ञापन
The delegation led by Eidgah Imam Maulana Khalid Rashid Farangi Mahali met DGP Rajiv Krishna on Tuesday
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्णा से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी। उन्होंने ईद उल अजहा पर सुरक्षा व्यवस्था करने और कुर्बानी में किसी तरह की रुकावट पैदा न होने की मांग की।

विज्ञापन


डीजीपी से मुलाकात के दौरान मौलाना डीजीपी को अवगत कराया कि ईद उल अजहा (बकरईद) की नमाज 7 जून को होगी और कुर्बानी 7, 8 और 9 जून को की जाएगी। मौलाना ने डीजीपी को ज्ञापन सौंप कर ईदगाह लखनऊ सहित प्रदेश की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। मौलाना ने कहा कि कुर्बानी मुसलमानों का धार्मिक कर्तव्य है। नमाज के बाद लोग घरों या बड़े मैदानों में कुर्बानी करते हैं, लिहाजा कुर्बानी में किसी प्रकार की रुकावट पैदा न होने दी जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण, तीन वर्ष की मिलेगी छूट भी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले


उन्होंने कहा कि किसान गांव में साल भर जानवर पालते हैं, ईद उल अजहा पर शहरों में जाकर बेचते हैं। इसी से उनका साल भर का खर्च चलता है। इन जानवरों पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। उनके आवाजाही में कोई समस्या न हो। जहां पर किसान जानवरों को बेचने के लिए एकत्र होते हैं वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाए। मौलाना की मांग पर डीजीपी आश्वासन दिया कि किसी को कानून का उल्लंघन नही करने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, मौलाना मोहम्मद मुश्ताक, मौलाना मोहम्मद सुफयान, मुनीब अलवी और मुहम्मद कलीम खां शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed