फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dead body was thrown after killing the girl, her hands and legs were tied and her face got badly burnt.

अयोध्या: युवती की हत्या कर फेंका शव, हाथ-पैर थे बंधे और चेहरा बुरी तरह से जला मिला

Tue, 09 Feb 2021 11:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Feb 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown after killing the girl, her hands and legs were tied and her face got badly burnt.
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में कुमारगंज में अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के पास सोमवार की सुबह अज्ञात युवती का अधजला शव मिला। युवती के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार हत्या कहीं और करके शव को यहा फेंका गया है। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। वहीं, घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर आदिलपुर में मुख्यमंत्री के आगमन के चलते इस क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने एक दिन पूर्व ही डेरा डाल दिया था। इसके बाद भी अपराधियों ने इस तरह की जघन्य वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन


अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के पास सोमवार की सुबह सड़क के किनारे करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला। शव बोरे में था और युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए थे। उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया था। उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया था। युवती काले रंग का स्वेटर एवं लाल रंग की सलवार पहने थी। सुबह करीब सात बजे जब लोगों ने देखा तो युवती के शरीर से धुआं निकल रहा था, इसकी सूचना कुमारगंज पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्र समेत कुमारगंज थाना प्रभारी नीरज सिंह व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले हैं, साथ ही वहां ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मृतक युवती की पहचान हो सके। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव को जलाकर मृतका की पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed