{"_id":"67cb59263ea30490f10338cd","slug":"the-crematorium-will-not-be-built-in-the-middle-of-the-population-tender-cancelled-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1107578-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आबादी के बीच नहीं बनेगा श्मशान, टेंडर निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आबादी के बीच नहीं बनेगा श्मशान, टेंडर निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद भगत सिंह वार्ड में आबादी के बीच श्मशान नहीं बनाया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने टेंडर निरस्त करने का आदेश मुख्य अभियंता को दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने शुक्रवार को फिर मिलने आए काॅलोनीवासियों की शिकायत पर की।
आबादी के बीच श्मशान बनाए जाने से संगम सिटी सहित कई काॅलोनियों के लोग विरोध जता रहे थे। इस पर अमर उजाला ने उसे प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। इसका संज्ञान लेते हुए महापौर ने कहा, आबादी के बीच श्मशान नहीं बनेगा, लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।