फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The conductor beat the passenger in the bus going to Kanpur

Lucknow News: कानपुर जा रही बस में परिचालक ने यात्री को पीटा

Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The conductor beat the passenger in the bus going to Kanpur
लखनऊ। लखनऊ से कानपुर जा रही बस में शनिवार रात यात्री व परिचालक में मारपीट हो गई। वीडियो वायरल होने पर रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने जांच के आदेश दिए हैं। लखनऊ से कानपुर जा रही उन्नाव डिपो की बस (यूपी 78 एफएन 1732) शनिवार रात कृष्णानगर पहुंची तो परिचालक ने यात्री से टिकट के रुपये मांगे। यात्री ने पास दिखाया, लेकिन वह वर्ष 2022 का बना था। परिचालक ने पास लेने से इन्कार किया तो यात्री खुद को स्टाफ बताने लगा, लेकिन पोस्टिंग के बारे में नहीं बता पाया। परिचालक ने यात्री को पीटकर बस से उतार दिया। यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, रोडवेज विभाग के प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि यात्री नशे में था। उसने महिला यात्री से अभद्रता की थी। समझाने पर मारपीट करने लगा। अमौसी एयरपोर्ट के पास उसे उतार दिया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed